मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता आर.आर. पाटिल की हालत में सुधार आ रहा है। आज उनकी हॉस्पिटल में टहलने की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। पाटिल का मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज चल रहा है।
एनसीपी नेता आर.आर पाटिल की हॉस्पिटल में टहलने की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई हैं। पाटिल के चाहने वाले उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। हॉस्पिटल की ओर से भी उनकी तबियत में सुधार की बात कही गई है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ दिन पहले हुई कीमोथैरेपी का असर नजर आ रहा है।
57 वर्षीय पाटिल की बिमारी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं, खासतौर से उनकी बीमारी को गोपनीय रखे जाने के कारण। अब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पार्टी की ओर से उनके जल्द ठीक होने की बात कही जा रही है। इससे पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में पाटिल की मुंह संबंधी समस्या के लिए एक सर्जरी की गई थी।
आगे की स्लाइड में देखिए एनसीपी नेता आर.आर पाटिल की हॉस्पिटल के भीतर की कुछ और तस्वीरें ..