पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बांद्रा-वरली सी लिंक पर पुलिस की मौजूदगी में फिर हुई तोडफ़ोड़, राज के खिलाफ केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई / पुणे। टोल नाकों पर तोडफ़ोड़ मामले में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुणे में पुलिस ने मनसे कार्यकर्ताओं समेत राज के खिलाफ भी मामले दर्ज किए। ये मामले पुणे स्थित राजगड़ तथा लोणी-कालभोर पुलिस थाने में दर्ज किए गए हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि राज की 31 जनवरी को यहां गिरफ्तारी हो सकती है। वे इस दिन पुणे दौरे पर हैं।

इधर मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा टोल नाकों पर तोडफ़ोड़ मंगलवार को भी जारी रही। वो भी पुलिस के सामने। राज्य सरकार की चेतावनी को नजरअंदाज कर मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई के बांद्रा-वरली सी लिंक के टोल प्लाजा पर हमला किया। यही नहीं मनसे कार्यकर्ताओं ने हमले से पूर्व मीडिया को मैसेज भी भेजे। टोल प्लाजा पर हमला मामले में पुलिस ने पूर्व नगरसेवक कप्तान मलिक सहित दर्जनभर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।


पुलिस की मौजूदगी के बावजूद मनसे कार्यकर्ता तोडफ़ोड़ करने में सफल रहे। बाद में इनकी गिरफ्तारी की खानापूर्ति की गई। दोपहर करीब 2 बजे राकांपा छोड़कर मनसे में शामिल हुए पूर्व नगरसेवक कप्तान मलिक के नेतृत्व में करीब 15 लोग बांद्रा-वरली सी लिंक के टोल प्लाजा पर पहुंचे। मीडिया के साथ-साथ पुलिस को पहले से इस बात की जानकारी थी कि मनसे कार्यकर्ता टोल प्लाजा में तोडफ़ोड़ करने आ रहे हैं। इसकी वजह से यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसके बावजूद मनसे कार्यकर्ता मामूली तोडफ़ोड़ करने में सफल रहे। मलिक सहित 16 कार्यकर्ताओं को बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरा मामला ...