पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपुणे :अब अभिनेता संजय दत्त को जेल जाना ही होगा ,उन की तरफ से दायर उस याचिका को आखिकार आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया जिस में उन्हों ने सुप्रीम कोर्ट से अपने समर्पण की तारीख बढ़ाने की मांग की थी ।इस से पहले सुप्रीम कोर्ट उन की पुनर्विचार याचिका पहले ही खारिज कर चुका है।आज खारिज हुई उन की अपील के बाद अब संजय दत्त को आने वाले दिनों में अपनी जिंदिगी के लगभग साढ़े तीन साल अब जेल की सलाखों के पीछे गुजारने पड़ेंगे । संजय दत्त को आर्म्स एक्ट में 5 साल की सजा हुई है जिस्मे में वह करीब 18 महीने की सजा पहले ही काट चुके है । जेल विभाग के सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में पुणे की यरवदा जेल संजय दत्त का नया ठिकाना बन सकता है हलाकि उन के जेल में रहने का अंतिम निर्णय महाराष्ट्र का जेल विभाग को लेना है ।
कैसा होगा संजय दत्त का नया ठिकाना ...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.