पुणे/मुंबई। संजय दत्त की पत्नी मान्यता की तबियत खराब है वह मुंबई में एक हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रही हैं। पत्नी के इलाज के चलते संजय दत्त को हाल ही में एक और महीने की पेरोल मिली है। पत्नी की बीमारी को लेकर संजय दत्त बेहद चिंतित हैं। इन दिनों वह भगवान के दर पर माथा टेक रहे हैं। इसी कड़ी में संजय दत्त ने मुंबई के सिद्धि विनायक और डोंगरी की सैयद हाजी अब्दुल रहमान शाह बाबा की दरगाह पर माथा टेका और मान्यता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी। इस दौरान संजय दत्त ने कुछ देर वहां बैठ कर एक चाय भी पी।
आगे की स्लाइड में देखिए संजय दत्त की दरगाह पर जियारत करते हुए तस्वीरें ...