पुणे। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की पत्नी सत्वशीला चव्हाण ने कहा है कि विरोधी दल के नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री पर किए जानेवाले आरोप बेबुनियादी है। राजनीतिक क्षेत्र में इस तरह के आरोप होते हैं। इसकी मैं परवाह नहीं करती। मुझे मेरे पति की ईमानदारी पर भरोसा है।
सत्वशीला चव्हाण पिंपरी में कांग्रेस की ओर से आयोजित महिला कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के लिए आई थी तब उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में मुख्यंमंत्री पर विरोधियों द्वारा होनेवाले आरोपों को बेबुनियाद बताया। सत्वशीला ने बताया की मैंने अपने पति के साथ ज्यादा समय बिताया है, इसलिए उनके बारे में मुझे ज्यादा जानकारी है। मुझे उनकी ईमानदारी पर पूरा भरोसा है।
एक ओर मुख्यमंत्री कांग्रेस का राज्य में प्रचार करने में जुटे हैं तो वहीं उनका परिवार उनके चुनाव क्षेत्र में प्रचार में उतरा हैं। इस बात को लेकर सत्वशीला चव्हाण ने बताया कि राजनीति की परंपरा हमारे घराने में पहले से ही है।
फोटो : मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की पत्नी सत्वशीला की फाइल तस्वीर