पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दपूम रेलवे ने जीती सीनियर डिवीजन हॉकी चैंपियनशिप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सीनियर डिवीजन हॉकी स्पर्धा के निर्णायक मुकाबले के उत्तराद्र्ध और टाइब्रेकर में चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए ध्यानचंद स्पोट्र्स अकादमी को 4-3 से पराजित कर चैंपियनशिप जीत ली। निर्धारित समय तक मैच 3-3 से बराबर रहा।

अमरावती रोड स्थित विदर्भ हॉकी एसोसिएशन के मैदान पर वीएचए द्वारा आयोजित स्पर्धा की खिताबी भिड़ंत में पूर्वाद्र्ध के चौथे मिनट पर साकिब रहीम ने स्कोर कर टीम को बढ़त दिलाई। जवाबी आक्रमण करते हुए दपूम रेलवे ने 10वें मिनट पर पेनल्टी कार्नर हासिल किया। मौके को भुनाते हुए दपूम रेलवे के शेख इमरान ने गोल कर स्कोर को 1-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों में संघर्ष चरम पर पहुंच गया।

मध्यांतर की समाप्ति के पांच मिनट पहले राहुल कलाकोटी और 32वें मिनट पर वसीम खान ने गोल कर ध्यानचंद को 3-1 से बढ़त दिला दी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी मैच के दूसरे हॉफ रणनीति में बदलाव कर उतरे। विजेता टीम को 43वें मिनट पर अशोक नंदे ने कामयाबी दिलाई। नंदे ने अंकित बिहारी के क्रास को गोल में तब्दील किया। इसके बाद 56वें मिनट पर दपूम रेलवे को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर दलवीर सिंह ने गोल कर स्कोर को 3-3 कर दिया।