पुणे। दैनिक भास्कर ग्रुप के नेशनल पॉलिटीकल एडिटर अभिलाष खांडेकर की पहली मराठी पुस्तक 'बुक शेल्फ' का लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के हाथों आज विमोचन हुआ। इस मौके पर मराठी साहित्य के वरिष्ठ समीक्षक संजय भास्कर जोशी, लेखक भानू काले, दिव्य मराठी के सलाहकार संपादक यमाजी मालकर, साकेत प्रकाशन के बाबा भांड़ और सांसद अनिल शिरोले मौजूद थे।
सुमित्रा महाजन ने कहा कि अभिलाष खांडेकर और मैं भी इंदौर से हू। लेकिन हमारा आज भी मराठी के प्रति प्रेम हैं। अभिलाष की मां मेरी अच्छी दोस्त हैं। वो दैनिक भास्कर जैसे बड़े समाचार पत्र में वरिष्ठ पद पर काम पहुंचा है लेकिन आज भी मेरे लिए वह एक बेटे के समान है। 'बुकशेल्प' के बारे में बोलते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस पुस्तक में काफी सरल भाषा में चर्चित 60 अंग्रेजी पुस्तकों के बारे में बताया गया है। मैंने उन्हें कुछ साल पहले पर्यावरण और टूरिज्म को लेकर एक लेख लिखने के लिए कहा था लेकिन अब उन्होंने भारत सहित दुनियाभर की अंग्रेजी में लिखी गई उत्कृष्ट पुस्तकों की जानकारी इस पुस्तक के माध्यम से मराठी पाठकों को दी है। इस प्रकार की यह मराठी की पहली पुस्तक है। 'बुक शेल्फ' में बताए गए पुस्तकों में से कुछ पुस्तकें भी मैंने खरीदी हैं।
समीक्षक संजय भास्कर जोशी ने कहा कि बाजार में आज कई प्रकार की हजारों पुस्तकें उपलब्ध हैं। लेकिन सारी पुस्तकें पढ़ने लायक नहीं होती। जिन्हें अंग्रेजी साहित्य में रुचि है या बढ़ानी है उनके लिए यह पुस्तक एक विरासत साबित हो सकती हैं। लेखक भानू काले ने भी इस पुस्तक की सराहना की।
अभिलाष खांडेकर दिव्य मराठी के संपादक थे तबसे उन्होंने मराठी पाठकों को अंग्रेजी साहित्य और पुस्तकों के बारे में जानकारी मिलने के लिए उत्कृष्ट अंग्रेजी पुस्तकों का परिचय करानेवाला एक काॅलम चलाया था। इसी काॅलम में लिखे गए लेखों का संग्रह 'बुकशेल्प' में किया गया है।
फोटो : 'बुक शेल्फ' पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, दैनिक भास्कर के पाॅलिटीकल एडिटर अभिलाष खांड़ेकर तथा गणमान्य।
आगे स्लाइड्स में देखें कार्यक्रम की और तस्वीरें..