पुणे। मानसिक उत्पीड़न की शिकायत करने गए कर्मचारी के साथ उसके वरिष्ठ ने अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने वाले विदेशी नागरिक के खिलाफ शहर के हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले में 35 वर्षीय व्यक्ति ने रिचर्ड पाइप और डॉमनिक डिसूजा के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। आरोपी और पीड़ित एक ही कंपनी में नौकरी करते हैं और परिचित है।
डॉमनिक डिसूजा बार-बार पीड़ित व्यक्ति को प्रताड़ित करता था। उसकी शिकायत करने पीड़ित रिचर्ड के घर पहुंचा। वहां भी शराब के नशे के बाद रिचर्ड ने पीड़ित से अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया।