पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मराठी नाटकों को मिलनेवाला अनुदान अपर्याप्त : शरद पवार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( एनसीपी नेता शरद पवार की फाइल तस्वीर)
पुणे। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को बेलगांव में कहा कि मराठी नाटकों को मिलनेवाला अनुदान अपर्याप्त है। इसलिए अनुदान में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। कर्नाटक स्थित बेलगांव में शनिवार को 95 वें अखिल भारतीय मराठी नाट्य सम्मेलन का पवार ने उद्घाटन किया।
पवार ने कहा कि राज्य में मराठी रंगभूमि को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मराठी नाटकों को मिलनेवाला अनुदान भी अपर्याप्त है। यह स्थिति बदलनी चाहिए। मराठी नाटकों को दिए जाने वाले अनुदान में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। समारोह में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार भालचंद्र नेमाड़े का पवार ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद के अध्यक्ष मोहन जोशी, नाट्य सम्मेलन की अध्यक्षा फैयाज तथा नाट्य क्षेत्र के कई दिग्गज उपस्थित थे। समारोह से पहले सुबह नाट्य रसिक तथा कलाकारों की उपस्थिति में पारंपारिक वाद्यों की ताल जुलूस निकाला गया।
उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हुए सीएम फड़णवीस
सम्मेलनके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आमंत्रित किया गया था लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई थी।
महाराष्ट्र एकीकरण समिति ने किया प्रदर्शन
उद्घाटन समारोह में बेलगांव के महापौर, उपमहापौर को निमंत्रित करने के कारण तथा आयोजन में सीमावासियों को विश्वास में लेने के कारण महाराष्ट्र एकीकरण समिति के नेता किरण ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार प्रर्दशन किया। इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सम्मेलन के प्रारंभ में निकाली गई रैली में बेलगांव स्थित मराठी जनता बड़ी तादात में शामिल हुई थी। लेकिन इस बार सम्मेलन के आयोजन में उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। उद्घाटन समारोह में कई मान्यवरों को निमंत्रित किया गया था। लेकिन बेलगांव के महापौर तथा उपमहापौर को निमंत्रण नहीं भेजा गया।