पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sharad Pawar's Assets Have Grown 10 times In 10 Years

10 साल में 10 गुना बढ़ी है शरद पवार की संपत्ति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने चुनावी राजनीति को छोड़ने के फैसले को सोच-विचार कर किया गया फैसला बताते हुए राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, जिसके लिए 7 फरवरी को चुनाव निर्धारित है। पवार के अलावा राकांपा के माजिद मेमन ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।
पिछले 10 साल में केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार की संपत्ति में 10 गुना बढ़ोतरी हुई है। 2004 के चुनाव के समय दिए गए अपने शपथ पत्र में पवार ने अपनी संपत्ति 3 करोड़ 27 लाख बताई थी। 2009 में दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक यह संपत्ति बढ़ कर 8 करोड़ 72 लाख हो गई थी। अब राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकत्र पत्र दाखिल करते समय उन्होंने अपनी संपत्ति 32 करोड़ 90 लाख रुपए बताई है। उन पर कोई देनदारी नहीं है। राकांपा के दूसरे उम्मीदवार वरिष्ठ वकील माजिद मेमन 23 करोड़ 80 लाख 57 हजार 62 रुपए की संपत्ति के मालिक हैं तो शिवसेना उम्मीदवार व वीडियोकॉन के मालिक राजकुमार धूत के पास 19 करोड़ 36 लाख 54 हजार 243 रुपए की संपत्ति है।