पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • SHINDE PRANITI SUSHILKUMAR Shinde Birthday Today

B'day: सिर्फ 28 साल की उम्र में बनी विधायक, ओवैसी के खिलाफ खोला मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सोलापुर सिटी सेंट्रल से कांग्रेस की वर्तमान विधायक प्रणीति शिंदे की फाइल तस्वीर)
पुणे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे का 33वां जन्मदिन 9 दिसंबर को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रणीति के जन्मदिन पर उनके विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम आयोजित किए थे। सोलापुर सिटी सेंट्रल से कांग्रेस की वर्तमान विधायक प्रणीति शिंदे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हम आपको उनके जीवन के बारे में बताने जा रहे हैं। हाल के दिनों में असादुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM पर बैन लगाने के बयान के बाद से प्रणीति सुर्खियों में हैं।


28 साल की उम्र में बनी विधायक

हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सोलापुर से विधायक पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति सिर्फ 28 साल की उम्र में 2009 में पहली बार विधायक बनी थीं। इस बार के चुनावों में प्रणीति शिंदे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एमआईएम के तौफीक शेख से 9 हजार वोटों से चुनाव जीत कर दूसरी बार विधायक बनी हैं। 2009 के चुनाव में प्रणीति ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीएम के अदम नारायण को 33 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार प्रणीति पर कोई भी क्रिमिनल केस दर्ज नहीं हैं। इसी हलफनामे में प्रणीति ने अपनी कुल संपत्ति 4 करोड़ रुपए घोषित की है।
सामाजिक संस्था की फाउंडर भी है प्रणीति

प्रणीति सामाजिक संगठन जय जुई फाउंडेशन की संस्थापक है। यह संस्था सोलापुर में काम करती है। यह संस्था कुशन कवर, जूट उत्पाद, पेन स्टैंड और फाइल फोल्डर जैसी हाथ से बनी वस्तुओं को बना कर बेचती है। इसके अलावा यह संस्था प्राइवेट कंपनियों से संपर्क कर युवाओं के लिए जॉब फेयर भी लगाती है।

लॉ की पढाई कर चुकी हैं प्रणीति

प्रणीति बचपन से ही एक होशियार स्टूडेंट्स रही हैं। प्रणीति ने सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई से बी.ए. किया हुआ है। इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, चर्चगेट से वकालत की पढाई पूरी की है।

अपने पिता से सीखी राजनीति

शुरुआत में राजनीति से ज्यादा समाज सेवा में रुचि रखने वाली प्रणीति को राजनीति का ककहरा अपने पिता से सीखने को मिला। महाराष्ट्र पुलिस में कॉन्स्टेबल से लेकर देश के गृह मंत्री के पद तक पहुंचने वाले सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस पार्टी के मुख्य नेताओं में शामिल हैं।
प्रणीति की सुरक्षा में तैनात हैं दो दर्जन से ज्यादा सुरक्षाकर्मी
एक आरटीआई के तहत यह खुलासा हुआ है कि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति की सुरक्षा में दो दर्जन से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
ओवैसी की पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
कांग्रेस विधायक प्रणीति शिंदे ने कुछ दिन पहले असादुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) पर हमला बोलते हुए पार्टी को राष्ट्र विरोधी बताया था और पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। जिसके बाद ओवैसी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी थी। प्रणीति के इस बयान का शिवसेना ने भी समर्थन किया था।
आगे की स्लाइड्स में देखिए प्रणीति शिंदे की कुछ और चुनिंदा तस्वीरें..