पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shivsena Again Targets On Pm Modi In Samaana.

सामना में फिर मोदी पर निशाना: सेवक बन गया है सम्राट!

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई: शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में फिर एक बार पीएम मोदी पर फिर निशाना साधा है। सामना की संपादकीय में कहा गया है कि सेवक तो सब बनना चाहते हैं लेकिन सेवक से बाद में सम्राट कैसे बन जाते हैं इसका अनुभव जनता ने अब किया है।
सामना में लिखा गया है, "जनता का हमें समर्थन है, इस अंहकार से सबको दूर रहना चाहिए। साथ ही राजनीति के हीरो को कोई भी कदम संभलकर रखना चाहिए। सेवक तो सभी होते हैं, लेकिन इसका अतरिक्त उसे और कुछ नहीं होना चाहिए। सेवक से सम्राट कैसे बनते हैं, जनता ने इस बार अनुभव किया है।"
पीएम मोदी के कोट पर टिप्पणी करते हुए 'सामना' में लिखा गया है कि,"ओबामा जब दिल्ली में थे तब पीएम मोदी के 10 लाख का कोट पहने की चर्चा मीडिया में खूब चली। कल केजरीवाल का मफलर कहीं ब्रांडेड न हो जाए। दिल्ली सहित पूरे देश में मफलर गले में लटकाकर राजनीति करनेवालों की लहर न आए, क्योंकि इस देश में कब कोई लहर आए उसमें कौन बह जाए यह बताया जा नहीं सकता।"