मुंबई । दिल्ली में हुई बीजेपी की हार पर अब उनके सहयोगी दल भी पार्टी की रणनीति पर सवालियां निशाना लगाने लगे हैं। केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने चुनावों में मिली हार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि दिल्ली की हार के लिए बेदी नहीं, बल्कि बीजेपी और प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। बीजेपी ने चुनावों का आंकलन सही ढंग से नहीं किया था इसीलिए यह हार हुई।
उद्धव ठाकरे ने अन्ना हजारे के बयान पर सहमति जताते हुए इसे मोदी की हार कहा है। उद्धव ने कहा है, "लहर से सुनामी बड़ी होती है। दिल्ली के लोगों ने किसी भी भुलावे में न आकर वोटिंग की है। देश में हालात ठीक नही है।"
केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के सवाल पर उद्धव ने कहा कि, "केजरीवाल अगर मुझे शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करते हैं तो मैं जरुर जाऊंगा।"