पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shivsena Leader Make Controversial Statement On Narayan Rane

नारायण राणे की हालत पूंछ कटे हुए भेड़िया जैसी : रामदास कदम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(शिवसेना नेता रामदास कदम की फाइल तस्वीर)
अहमदनगर - शिवसेना के कोंकण के कद्दावर नेता रामदास कदम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। कदम ने कहा है कि, 'नारायण राणे की हालत पूंछ कटे हुए भेड़िया जैसी है, उन्हें शिवसेना के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है।'
रामदास कदम एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अहमदनगर आए थे इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में राणे को लेकर यह टिप्पणी की। आगे कदम ने कहा कि राणे अपने बेटे को लोकसभा चुनाव में जीत नहीं दिलवा सके और अब वह दोबारा सत्ता में आने की सोच रहे हैं।
कदम ने कहा कि, 'महाराष्ट्र की जनता कांग्रेस-एनसीपी से परेशान है। राज्य में आघाड़ी के खिलाफ माहौल है। मतदाता ने ठान ली है कि महाराष्ट्र को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए शिवसेना को बड़ी जीत दिलाएंगे। शिवसेना कार्यकर्ताओं के दम पर इस बार महाराष्ट्र विधानसभा में केसरिया ध्वज लहराएगा।'