पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • State Government Has Decided To Take A Different Line

मंत्रालय में जाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई: वरिष्ठ नागरिकों की परेशानियों के मद्देनजर राज्य सरकार ने वृद्धों के मंत्रालय में प्रवेश के लिए अलग कतार लगवाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद वृद्धों को लंबी चौड़ी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। उन्हें सीधे प्रवेश मिलेगा। गृहमंत्री आर. आर. पाटिल की पहल पर आज यह फैसला किया गया है। बता दें कि मंत्रालय में विकलांगों के लिए पहले से ही अलग कतार की व्यवस्था है। उसी तर्ज पर वरिष्ठ नागरिकों को भी सुविधा देने का फैसला किया गया है।