पुणे.विदर्भ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा यूथ रिवोल्युशन स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन की संयुक्त मेजबानी में तेलीपुरा लकड़ी पुल स्थित समाज भवन में रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय वेंच प्रेस अौर पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में वैभव भोपले, निलेश िहंगणे तथा इब्राहिम खान ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर अलग-अलग वजन वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। इससे पहले उद्घाटन समारोह में नागपुर के महापौर प्रवीण दडके, विधायक विकास कुंभारे तथा विदर्भ अोलिंपिक एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी श्रीकांत वारंकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
नतीजे इस प्रकार है :
53किग्रा. वजन वर्ग : (1) वैभव भोपले (बुलढाणा), (2) अक्षय विंचुरकर (नागपुर), (3) सचिन कांबले (वर्धा)। 59 किग्रा. वजन वर्ग : (1) निलेश हिंगणे (नागपुर), (2) देवानंद मड़के (नागपुर), (3) सुरज कन्दाकर (अमरावती)। 66 किग्रा. वजन वर्ग : इब्राहिम खान (वशीम), प्रफुल कांबले ( नागपुर), (3) नारायण थेंगाड़े (वसीम)।