(पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की फाइल तस्वीर)
पुणे। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को पुणे में कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए केवल कानून पर्याप्त नहीं है। हमें कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। माईर्स एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट द्वारा डॉ. स्वामी का व्याख्यान आयोजित किया गया था। इस दौरान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हुए डॉ. स्वामी ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार का प्रमाण विगत कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य कुछ देशों की मदद से भारतीय लोग काला धन बना रहे हंै।
डॉ. स्वामी ने आगे कहा कि इसके लिए हमें अमेरिका का उदाहरण सामने रखना होगा। पारदर्शी व्यवहारों के लिए तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करना आवश्यक है। ई-गवर्नन्स इसके लिए एक मुख्य मार्ग है। दूसरा मार्ग यह है कि भ्रष्टाचार करनेवाले उच्चपदस्थ व्यक्ति को पकडऩा और उसे सजा देना। भ्रष्ट राजनीतिज्ञों पर कठोर कार्रवाई हुई तो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से आम जनता कानून से डरने लगेगी।