पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुणे : छात्राओं संग छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(आरोपी शिक्षक किशोर महाजन की फाइल तस्वीर)
पुणे. शहर के एक पब्लिक स्कूल के शिक्षक द्वारा दो छात्राओं संग छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले इसी स्कूल के एक शिक्षक ने चार साल की बच्ची संग दुष्कर्म किया था।
पुलिस के मुताबिक सिंहगढ़ स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में किशोर मधुकर महाजन (उम्र 38) स्पोर्ट टीचर है। उस पर इस स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्राओं की शिकायत की अनुसार महाजन उन्हें अकेले में बुलाकर अक्सर छेड़छाड़ करता था। इसका खुलासा तब हुआ जब दोनों छात्राओं ने अपने घरवालों को यह बात बताई। आरोपी शिक्षक पिछले 13 सालों से स्कूल में नौकरी कर रहा है। इसी स्कूल के एक शिक्षक को कुछ माह पहले एक चार साल की बच्ची संग दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था।

छात्राओं के अभिभावकों ने अभिभावक संगठन के शिवाभाउ पासलकर की मदद से सिंहगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने पर पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।