पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपुणे। महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक कार्याध्यक्ष डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में सनातन, सिमी और अन्य आतंकी संगठन भी शक के दायरे में हैं। इस मामले की जांच के लिए अपराध विभाग के पुलिस निरीक्षकों को कुछ जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। इसमें सुधार कर अब निरीक्षकों को फिर से जांच के निर्देश दिए गए हैं।
दाभोलकर की हत्या के स्थान शिंदे पुल और उसके आसपास के क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों से जानकारी संकलित की जाएगी। इस क्षेत्र की मतदाता सूची की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में गिरफ्तार नागोरी के अपराध जगत के संबंधों की विस्तृत जानकारी ली जाएगी। क्या नागोरी के सनातन तथा अन्य हिंदूवादी संगठनों के साथ संबंध है? इसकी जांच की जाएगी। सनातन संस्था के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने, इस संस्था के रत्नागिरी, सांगली और गोवा के आश्रम और वहां के कार्यकर्ताओं की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही मोबाइल के संदिग्ध कॉल डिटेल्स की जांच की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.