पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • This Man Provide Free Cab Service To Mla Of Maharashtra

विधायकों को पिछले कई साल से मुफ्त में कार में सैर करवा रहा यह शख्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो कैप्शन: (बंटी उके नागपुर में विधानसभा में जाते हुए)
मुंबई। शहर के मुलुंड इलाके के निवासी बंटी उके विधायकों को लगभग मुफ्त में कार उपलब्ध कराने की अनोखी समाजसेवा पिछले चार वर्षों से कर रहे हैं। उके की इस सेवा का अब तक करीब 120 से 125 विधायकों ने लाभ उठाया है।
नागपुर विधानभवन परिसर में बंटी ने बातचीत के दौरान बताया कि मुंबई में राज्य के अलग-अलग विभागों से जनहित के काम के सिलसिले में दर्जन भर से अधिक विधायक आते हैं। मगर वाहन या कार की व्यवस्था न होने की वजह से अक्सर उन्हें आवागमन की परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि की बहुत से विधायक करोड़पति और लखपति हैं, परंतु मुंबई के ऐसे विधायकों को भी मुंबई में परेशानी झेलनी पड़ती है। यही वजह है कि साल के 356 दिन मुंबई में काम के सिलसिले आने वाले विधायकों को वाहन सुविधा उपलब्ध करने की समाजसेवा मैंने शुरू की।
बंटी के दावों पर विश्वास किया जाये, तो पूर्व राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार ( कांग्रेस विधायक) से लेकर मौजूदा सरकार में सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता मंत्री राजकुमार बडोले तक ने मुंबई में इस सेवा का लाभ उठाया है।
कैसे चलता है बंटी का घर :-
मुंबई के बाहर के विधायकों को मुंबई आने पर वाहन सेवा उपलब्ध कराने वाले बंटी उके घर चलाने के लिए विधायकों के निजी सचिव के रूप में काम करते हैं। पहले वे कांग्रेस विधायक अशोक जाधव के यहां काम करते थे। वर्तमान में नागपुर उत्तर सीट से विधायक डॉ . मिलिंद माने के यहां काम कर रहे हैं।
इस तरह से नियंत्रित होता है खर्च :-
मुंबई में महाराष्ट्र का कोई भी विधायक बंटी उके से संपर्क करके होंडा सिटी, इंडिका सहित अन्य पांच कारों में से किसी एक को जनता के कामों को करने के लिए सरकारी कार्यालयों में जाने-आने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। परंतु यह सुविधा अन्य विधायकों को भी मिले और समाजसेवा जारी रहे इसके लिये विधायकों से पेट्रोल चार्ज के नाम से नाम मात्र का शुल्क लिया जाता है। इस शुल्क से कार का मैंटेनेंस और ड्राइवर की पगार दी जाती है। इस अनोखे प्रकार की समाजसेवा का दारोमदार असल में उके के पास उपलब्ध कारों में सीएनजी किट पर है। मुंबई में सीएनजी के कई स्टेशन हैं। पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी काफी सस्ती होने की वजह से उके अपने समाजसेवा के शौक को पूरा कर पा रहे हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए बंटी उके की कुछ और तस्वीरें.....