(पर्चा दाखिल करने पहुंचे बीजेपी के विधायक)
पुणे: शिवसेना से अलग हुई बीजेपी ने पूरी तयारी से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। इसी कड़ी में पुणे के मौजूदा 3 विधायकों ने धूम-धाम से ढोल नगाड़े संग अपना नामांकन किया। नामांकन करने वाले तीन विधायकों में भाजपा के कसबा सीट से मौजूदा विधायक गिरीश बापट, पर्वती विधानसभा सीट के लिए मौजूदा विधायक माधुरी मिसाल और खड़कवासला सीट से मौजूदा विधायक भीमराव तापकीर शामिल हैं।
बीजेपी विधायक गिरीश बापट ने पर्चा दाखिल करने से पहले पुणे के मशहूर कसबा गणपति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और फिर एक रैली निकालते हुए मामलेदार कचहरी पहुंचे और अपना नामांकन पर्चा जमा किया। उनके साथ पुणे से सांसद अनिल शिरोले, नगरसेवक अशोक येनपुरे, विष्णु हरिहर, धनंजय जाधव, मुक्ता तिलक, प्रतिभा ढमाले और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसके बाद पुणे की पर्वती विधानसभा सीट के लिए मौजूदा विधायक माधुरी मिसाल ने जिला परिषद भवन स्थित चुनाव अधिकारी के पास अपना पर्चा जमा करवाया। उनके साथ भी सांसद अनिल शिरोल मौजूद थे।
इसके बाद खड़कवासला सीट से बीजेपी विधायक भीमराव तापकीर ने तहसीलदार कचहरी में नामांकन दाखिल किया। धनकवाड़ी से उनकी रैली निकली। इस मौके पर सांसद अनिल शिरोले, माधुरी मिसाल, गिरीष बापट, नगरसेवक अशोक येनपुरे, वर्षा तापकीर, पूर्व मंत्री दिलीप कांबले और कार्यकर्ता मौजूद थे।
आगे की स्लाइड में देखिए पर्चा दाखिल करने पहुंचे तीनों विधायक की कुछ और तस्वीरें ..