पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two Encounter Specialist In Maharashtra Assembly Election

चुनाव मैदान में 2 एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, कई करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रविन्द्र आंग्रे और प्रदीप शर्मा की फाइल तस्वीर)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव इस बार कई मायने में दिलचस्प होने वाला है। कांग्रेस ने जहां सभी की सभी 288 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं, वहीं शिवसेना ने 286 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। मगर आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने पार्टी से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट(मुठभेड़ विशेषज्ञ) प्रदीप शर्मा और रवींद्र आंग्रे को टिकट देकर सभी को चौका दिया है। खास बात यह है कि हजारों की तनख्वाह वाले इन पुलिसवालों के पास कई करोड़ो की संपत्ति है।
आठवले ने शर्मा को अंधेरी-पूर्व सीट से और आंग्रे को विक्रोली सीट से उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई दीपक निखालजे को चेंबूर सीट से पहले ही टिकट दिया हुआ है। इसी तरह शिवसेना ने मुंबई की भायखला सीट से उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है। उसने अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली की बेटी गीता गवली का इस सीट पर समर्थन किया है। गीता अखिल भारतीय सेना (एबीएस) से चुनाव लड़ रही हैं।
आगे की स्लाइड में जानिए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा और रविन्द्र आंग्रे के बारे में ...