(महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री रहें तथा जलगांव जिले के पालकमंत्री संजय सावकारे की फाइल तस्वीर)
मुंबई। विधानसभा चुनावों से पहले महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिक दल एनसीपी को करारा झटका लगा है। महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री रहें तथा जलगांव जिले के पालकमंत्री संजय सावकारे और कोंकण की मुरबाड़ सीट से विधायक बने किशन कथोरे ने एनसीपी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।
एकनाथ सावकारे बीजेपी नेता एकनाथ खड़से की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक सावकारे पार्टी के अंदरुनी विवाद के चलते नाराज चल रहे थे। उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें दो महीनों से लगाई जा रही थी लेकिन उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होकर पार्टी को बड़ा झटका दिया है।
सूत्रों की माने तो एनसीपी छोड़ बीजेपी का दामन थामने वालों में सावकारे अकेले नहीं हैं। कोंकण के मुरबाड़ से एनसीपी के विधायक कथोरे भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है। कथोरे के लोकसभा चुनाव के बाद से ही बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें चल रही थी लेकिन अधिकृत तौर पर उन्होंने आज बीजेपी ज्वाइन की। बीजेपी उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट देनेवाली है। इससे पहले भी एनसीपी के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं।
खडसे ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, "दोनों नेताओं का अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत जनाधार है और उनके अनुभव से भाजपा को फायदा होगा।"