पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two Police Officers Suspended In Negligence

टोल ब्रिज आंदोलन में लापरवाही के आरोप में दो पुलिस अधिकारी निलंबित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे: कोल्हापुर में आईआरबी कंपनी द्वारा वसूले जा रहे टोल टैक्स के विरोध में किए गए आंदोलन को नियंत्रित न कर पाने की वजह से पुलिस उप अधीक्षक विठ्ठल पवार तथा पुलिस निरीक्षक यशवंत केडगे को निलंबित किया गया है। निलंबन का विरोध करते हुए टोल विरोधी कृति समिति ने शुक्रवार को कोल्हापुर बंद रखने की अपील की है।
पुलिस महानिदेशक संजीव दयाल ने यह आदेश दिया। 12 जनवरी को शिरोली टोल बूथ पर दो हजार कार्यकर्ताओं ने आईआरबी कंपनी के शिरोल टोल बूथ को आग के हवाले कर दिया था। इसमें बूथ के साथ-साथ कैबिन, कम्प्यूटर, सीसीटीवी कैमरे, जनरेटर, लोहे की ट्रॉली खाक हो गई थी। भीड़ के आक्रामक तेवर देखकर वहां मौजूद पुलिस उपाधीक्षक विट्ठल पवार और पुलिस निरीक्षक यशवंत खामोश देखते रहे।
लाठीचार्ज करते तो बच जाते
अपर पुलिस अधीक्षक ज्योतिप्रिया सिंह ने कहा-'शिरोली टोल बूथ पर मौजूद उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मैंने डीवाईएसपी पवार को लाठीचार्ज करने का आदेश दिया था। मेरे आदेश का पालन करते तो वे कार्रवाई से बच जाते थे।' वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक विजय सिंह जाधव ने पुलिस अफसर के निलंबन को प्रशासकीय कार्रवाई का हिस्सा बताया।