मुंबई । महायुति की सीटों के बंटवारे का विवाद सुलझाने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को 119 सीटों का प्रस्ताव दिया है। शिवसेना प्रमुख ने कहा है कि यह नया प्रस्ताव देकर गठबंधन बचाने की आखिरी कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी को हमारा प्रस्ताव मंजूर नहीं है तो हमारे प्रत्याशियों की सूची तैयार है, हम किसी भी क्षण निर्णय ले सकते हैं।
उद्धव ठाकरे ने रंग शारदा में आयोजित शिवसेना कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन बरकरार रहे यह मेरी भी इच्छा है। लेकिन हम किसी भी हालत में बीजेपी को 119 सीटें नहीं दे सकते। हमें महाराष्ट्र में किसी भी हालत में सत्ता में आना है। हमें सत्ता कुछ लेने के लिए नहीं बल्कि कुछ देने के लिए आना है।
आगे उद्धव ने कहा कि सीटों के बंटवारे का विवाद सुलझने के लिए मैं दो कदम पीछे हट रहा हूं। शिवसेना 151 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बीजेपी 119 पर तो महायुति के मित्र दल 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगें। लेकिन हम तय करेंगे की बीजेपी को कौन-सी सीटें देनी हैं। उदधव ने बीजेपी को यह फार्मूला मंजूर न होने पर अकेले चुनाव लड़ने का भी संकेत दिया।
( फोटो : मुंबई के रंग शारदा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे।)