पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Upcoming Elections In Western Maharashtra

महागठबंधन की 31 को कोल्हापुर में महासभा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुणे। आगामी चुनावों में पश्चिम महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा का अस्तित्व मिटाने के लिए महागठबंधन ने कमर कस ली है। 31 जनवरी को कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी में पहली महासभा का आयोजन किया गया है। शिवसेना नेता दिवाकर रावते ने शुक्रवार को बताया कि आयोजन के संदर्भ में शुक्रवार को शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया तथा स्वाभिमानी किसान संगठन के पदाधिकारियों की बैठक कोल्हापुर में हुई। बैठक के बाद रावते ने पत्रकारों को बताया कि पश्चिम महाराष्ट्र में महागठबंधन की ताकत दिखाने के लिए तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस-राकांपा का अस्तित्व मिटाने के लिए 31 जनवरी को इचलकरंजी में पहली महासभा का आयोजन किया गया है। महासभा में पश्चिम महाराष्ट्र से करीबन एक लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पश्चिम महाराष्ट्र में हमारी ताकत देख कांग्रेस-राकांपा के होश उड़ जाएंगे। महागठबंधन चार बैलों के हल के साथ चुनावों के लिए तैयार है।

खोत पर राजनीतिक द्वेष के कारण कार्रवाई

बैठक में स्वाभिमानी किसान संगठन के नेता सांसद राजू शेट्टी भी उपस्थित थे। किसान नेता सदाभाऊ खोत पर धुले पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में उन्होंने कहा कि खोत सोलापुर जिले के माढा से चुनाव लडऩे जा रहे हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए राजनीतिक द्वेष से उनपर कार्रवाई की गई है।