पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Vinyak Mete Committed On Alliance With BJP

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: आठवले हुए राजी ,विनायक मेटे छोडेंगे बीजेपी का साथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के मौके पर बीजेपी -शिवसेना का 25 सालों का गठबंधन टूटने के बाद मित्र दलों ने भी दोनों पार्टियों का साथ छोड़ने का निर्णय किया था लेकिन अब रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया(आरपीआई), स्वाभिमानी किसान संगठन और राष्ट्रीय समाज पार्टी ने बीजेपी का साथ देने का निर्णय किया है। तो वहीं शिवसंग्राम पार्टी के नेता विनायकराव मेटे मराठवाड़ा की रिसोड़ विधानसभा सीट न मिलने से भाजपा का साथ छोड़ने की तैयारी में हैं। मेटे आज अपना निर्णय ले सकते हैं।

कल शनिवार को मुंबई में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में आरपीआई के नेता रामदास आठवले ने बीजेपी का साथ देने का निर्णय किया। आठवले ने कहा कि महायुति में हमनें ज्यादा सीटें मांगी थी लेकिन वह मांग पूरी नहीं हुई। बीजेपी ने हमें आश्वासन दिया है कि महाराष्ट्र में सत्ता में आने पर आरपीआई को केंद्र में मंत्रीपद और राज्य में दस प्रतिशत सीटें दी जाएगी। इसलिए हमनें बीजेपी का साथ देने का निर्णय किया है।

लेकिन मराठवाड़ा की रिसोड़ सीट न मिलने से नाराज नेता विनायकराव मेटे ने बीजेपी का साथ छोड़ने का निर्णय किया है। शिवसंग्राम सहित चारों पार्टियों ने बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी का साथ देने का निर्णय किया था, इससे शिवसेना अकेली पड़ गई थी, लेकिन अब मेटे के बाहर होने से वे शिवसेना को साथ देते है और कोई अलग निर्णय करते हैं इस पर सबकी नजरें लगी हैं।
( फोटो : शिवसंग्राम पार्टी के नेता विनायक मेटे की फाइल तस्वीर)