पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women Arrested For Killing A 7 Year Old Boy

जमीन के विवाद में महिला ने की 7 साल के बच्चे की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे। शहरके हड़पसर इलाके में एक महिला पर लगा है अपने पड़ोस के 7 साल के बच्चे के अपहरण और फिर उसकी हत्या का आरोप। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक जमीन को लेकर चल रहे विवाद का बदला लेने के लिए हड़पसर की रहने वाली जयश्री अरुण कांबले(21) ने अपनी रिश्तेदार संगीता कांबले के 7 साल के बच्चे का पहले अपहरण किया और फिर उसका गला दबाकर उसे मुठा नहर में फेंक दिया। दोनों के बीच नांदेड जिला स्थित वलण गांव की जमीन को लेकर दोनों में 2002 से विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह फुरसुंगी में बच्चे का शव मिला।
कैसे अंजाम दी घटना?
संगीता का बेटा अजीत प्रतिदिन 12 बजे तक स्कूल से घर लौटता था, लेकिन सोमवार देर रात तक अजीत घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने उसके लापता होने की शिकायत हड़पसर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। मंगलवार सुबह पुलिस को फुरसुंगी स्थित नहर में अजीत का शव मिला। पुलिस ने शक के आधार पर जयश्री को हिरासत में लिया था। जांच में उसने अजीत का अपहरण कर नहर में फेंकने की बात कबूली।
(प्रतीकात्मक चित्र)