पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मराठी साहित्य जगत के 'बोल्ड' लेखक चंद्रकांत खोत का निधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(लेखक चंद्रकांत खोत की फाइल तस्वीर)
पुणे। मराठी साहित्य के जाने माने नाम लेखक चंद्रकांत खोत का आज सुबह मुंबई में 74 की उम्र में निधन हो गया। उभयानवयी अव्यय बिनधास्त, विषयांतर आदि मराठी बोल्ड उपन्यास लिखकर खोत ने साहित्य जगत में खलबली मचा दी थी। उन्हें मराठी साहित्य जगत में एक बोल्ड लेखक के रूप में जाना जाता था।
चंद्रकांत का नाम कभी मराठी फिल्मों की फेमस अभिनेत्री पद्मा चव्हाण से भी जोड़ा गया। बाद में उनका झुकाव अध्यात्म की ओर भी हुआ। खोत अक्सर अपने बोल्ड बयानों और लेखों की वजह से सुर्खियों में रहे। उन्होंने अपने जीवन के आखिरी कुछ साल मुंबई के चिंचपोकली के एक साई मंदिर में बिताये। हमेशा बढ़ी हुई दाढ़ी में रहने वाले चंद्रकांत को लोग साधु समझते थे। खोत हमेशा दावा करते कि उनकी शादी पद्मा चव्हाण से हुई है। लेकिन पद्मा ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की।
सन 1995 के बाद वे 15 सालों तक अज्ञातवास में थे। इस काल में उनका झुकाव अध्यात्म की ओर था। खोत ने एक तरफ जहां मराठी साहित्य में बोल्ड उपन्यास लिखकर खलबली मचा थी वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक क्षेत्र को लेकर भी काफी कुछ लिखा।
चंद्रकांत खोत की कुछ चर्चित साहित्य कृतियां
बिंब प्रतिबिंब,संन्याशाची सावली (स्वामी विवेकानंद को लेकर उपन्यास)
- अपभ्रंश ( उपन्यास)
- अनाथांचा नाथ (साईंबाबा का चरित्र)
- हम गया नही, जिंदा है (स्वामी समर्थ के जीवन पर आधारित उपन्यास)
- मेरा नाम है शंकर (धनकवडी के शंकरमहाराज पर उपन्यास)
- बिनधास्त (लैंगिकता को लेकर उपन्यास )
- विषयांतर (लैंगिकता को लेकर उपन्यास )