पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खास तस्वीरों में देखिए, देश के सबसे ग्लैमरस मराठी कैलेंडर का शानदार नजारा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुणे। 'जी टॉकीज' ने हर साल की तरह ही इस साल भी अपना कैलेंडर लॉन्च किया। साल 2014 का इस बार का कैलेंडर मराठी फिल्म जगत से जुड़ी अभिनेत्रियों को समर्पित किया गया है। इस कैलेंडर में मराठी अभिनेत्रियों के ग्लैमरस अवतार को दिखाया गया है। कैलेंडर के हर एक पेज पर आप एक अलग मराठी अभिनेत्री को देख सकते हैं। कैलेंडर की लॉन्चिंग बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और मराठी प्ले 'वीर' के कलाकारों के हाथों हुई।

इस कैलेंडर को 'जी टॉकीज' ने पर्दे के पीछे के शिल्पकारों को समर्पित किया है। कैलेंडर के लॉन्चिंग का मकसद मराठी फिल्मों के निर्माता, निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, फोटोग्राफर, कोरियोग्राफर, एडिटर आदि के कामों की सराहना करना है।


जी टॉकीज के इस कैलेंडर में आपको अभिनेत्री गिरजा जोशी, तेजस्वनी लोणारी, प्रिया बापट, पूजा सावंत, सोनाली कुलकर्णी, श्रेया पिलगांवकर, पूर्वा पवार, सई ताम्हणकर, मृण्मयी देशपांडे, नेहा पेंडसे आदि मराठी अभिनेत्रियों की ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलेंगा। अभिनेत्रियों की ये ग्लैमरस तस्वीरें फोटोग्राफर तेजस नेरुरकर ने ली हैं।

इस कैलेंडर में मराठी अभिनेत्रियों के सौंदर्य को देख कर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह है 'देश का सबसे ग्लैमरस मराठी कैलेंडर'।



इस पैकेज में हम आपको कैलेंडरमें मराठी अभिनेत्रियों के ग्लैमरस अंदाज दिखाने जा रहे हैं। अगली स्लाइड पर क्लिक कर देखिए जी टॉकीज के कैलेंडर 2014 की खास तस्वीरें...