पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Asset Worth 3 Crores Grabbed From Engineer Wife's Locker

निलंबित घूसखोर इंजीनियर की पत्नी के बैंक लॉकर से मिली तीन करोड़ की संपत्ति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नासिक. लो कनिर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के निलंबित घूसखोर कार्यकारी इंजीनियर सतिश चिखलीकर की पत्नी स्वाति के बैंक लॉकर से 9 किग्रा सोना, 5 किग्रा चांदी और 47 लाख 69 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है। इस प्रकार की जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के पुलिस अधीक्षक शशिकांत महावरकर ने दी है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही चिखलीकर से बरामद नगदी और सोने-चांदी के गहनों की कुल कीमत १७ करोड़ ५५ लाख ८० हजार २९२ रुपये से अधिक हो गई है। एसीबी के अधिकारी ने बताया कि स्वाति चिखलीकर के अहमदनगर मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक के लॉकर से ५७ लाख ६९ हजार रुपये की नगदी गुरुवार को बरामद हुई। इसके अलावा ९ किग्रा सोना बरामद हुआ है।

जिसमें ६.३१२ किग्रा सोने के बिस्कुट और ३.२४६ किग्रा सोने के गहने का समावेश है। इसी तरह स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद के अहमदनगर शाखा के बैंक लॉटर से ५.६६ किग्रा चांदी बरामद हुई है। जिसकी कीमत 2 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। एसीबी का कहना है कि स्वाति चिखलीकर के दो विभिन्न बैंक लॉकर से बरामद नगदी और सोने-चांदी की कुल कीमत ३ करोड़ २७ लाख २९ हजार रुपये के आस-पास है।

गौरतलब है कि पीडब्लूडी विभाग के कार्यकारी इंजीनियर सतिश चिखलीकर और सेक्शन इंजीनियर जगदीश वाघ को एसीबी ने ३० अप्रैल २०१३ को २२ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। वाघ के पास से एसीबी ने अब तक कुल ८६ लाख ७१ हजार रुपये की नगदी व संपत्ति बरामद की है। जिसमें ४७ लाख १३ हजार रुपये की नगदी, १,११७ ग्राम सोना (कीमत ३१ लाख ५८ हजार रुपये), ८ लाख की फिक्स्ड डिपॉजिट और कुछ भूखंडों का दस्तावेज शामिल है।