पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुएं सूखे, एक घंटे में भी नहीं भर पा रहे बर्तन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वाडी. इन दिनों गर्मी का पारा 46 डिग्री पार कर चूका है। लोग भीषण जलसंकट का सामना कर रहे हैं। गांवो के कुंए सूख रहे हैं। बुटीबोरी ग्रापं अंर्तगत आने वाले छोटी बोरी ग्राम के दोनो सार्वजनिक कुंए सूख गए है। लोगों को ग्राम से 2 किमी दुर पर स्थित कुंए से पानी लाना पड़ रहा है। ग्राम के कुंए से पानी निकालने के बाद कुछ समय ही कुंए का पानी समाप्त हो जाता है और बर्तन भर पानी कुंए से जमा होने के लिए एक घंटे का इंतजार लोगों को करना पड़ता है।

विधायक विजय घोडमारे ने क्षेत्र के ग्रामो का दौरा कर जलसंकट की समस्या को प्रत्यक्ष रूप से देखा। घोडमारे ने खापरी, डोंगरगांव जिप क्षेत्र के वारंगा गोसाई (बोली), छोटी बोरी ग्राम के लोगो की पानी की समस्या सुनी। बुटीबोरी क्षेत्र का छोटी बोरी ग्राम वेणा नदी के पास बसा हुआ है। लंबे समय से ग्राम के नागरिक स्वतंत्र ग्रापं निर्माण की मांग कर रहे है। ग्राम में बारिश में बाढ़ और गर्मी में भीषण जलसंकट आता है।

ग्राम के कुंए सूख गए है। हैंडपंप खराब हो चुके है। विधायक घोडमारे ने ग्राम की जल किल्लत देखकर ग्राम में जलापूर्ति योजना अंतर्गत 9 पीएचई योजना से ग्राम में जलापूर्ति करने निर्देश जलापूर्ति अभियंता चंद्रागडे को दिए। ग्राम वासी दो माह से पानी की समसया की हल करने की मांग रहे थे। ग्राम में नलयोजना के लिए 20 लाख रुपए की निधी उपलब्ध कराकर शीघ्र कार्य शुरू करने का आश्वासन विधायक ने ग्रामवासियों को दिया।

वारंगा ग्रापं अंतर्गत आने सम्मिलित गोसाई ढोली ग्राम में जल किल्लत की समस्या से निजात दिलाने के लिए राष्टï्रीय पेयजल योजना अंतर्गत 35 लाख रुपए की निधी मंजुर की गई परंतु ग्रापं ने नागरिकों की चंदे राशि जमा नहीं करने से योजना का प्रस्ताव वापस भेजा गया था। घोडमारे ने शीघ्र त्रुटियों को सुधार कर योजना शुरू करने का आश्वासन दिया। तब तक ग्रापं को टैकंर से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। घोडमारे ने लोगों की जलसंकट की समस्या पर जागरुक रहने की बात कही।

इस मौके पर जिप जलापूर्ति अधिकारी श्री चंद्रागडे, तहसीलदार श्रीराम मुंदडा, खंडविकास अधिकारी दयाराम राठौड, उपअभियंता श्री पिंपरे, कनिष्ठ अभियंता श्री तांबोली, जि.प. सदस्य रूपराव शिंगणे, पूर्व जिप सदस्य आकश वानखेडे, बुटीबोरी सरपंच महेंद्रसिंह चव्हाण, वारंगा सरपंच प्रकाश मडावी, उपसरपंच ज्ञानेश्वर काकडे, आजाबराव बेनते, अनिल ठाकरे, प्रविण वरघणे, प्रविण सातपैसे, असंख्य नागरिक उपस्थित थे।