पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीखड़ में तीन दिन दौड़ेगी बैलगाड़ियां, स्पर्धा 20 से

तीखड़ में तीन दिन दौड़ेगी बैलगाड़ियां, स्पर्धा 20 से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
20 फरवरी से तीन दिवसीय बैलगाड़ी प्रतियोगिता तीखड़ के लखपत मैदान में होगी। प्रतियाेगिता सुबह रोजाना 9 से 5 बजे शाम तक चलेगी। आयोजन समिति अध्यक्ष भगवती पटेल ने कहा बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन पिछले 33 वर्षों से किया जा रहा है। हरदा, खंडवा, बाबई, खरगौन, बैतूल व महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती की बैल जोड़ी दौड़ में आएंगी।

प्रतियोगिता में 51 हजार रुपए के इनाम रखे गए हैं। जीतने वाली जोड़ी को प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए दिया जाएगा। दूसरा 7 हजार का, तीसरा 5 हजार व चाैथा पुरस्कार 3 हजार रुपए का होगा। यह आयोजन बजरंग बैलगाड़ी समिति एवं गांववासी कर रहे हैं।

होशंगाबाद। नर्मदा जयंती पर रविवार शाम सेठानी घाट पर बनाए गए जल मंच से अभिषेक कर महाआरती की गई इससे पहले मुख्यमंत्री ने 33वार्डों से आई कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान हजारों श्रृद्धालु उपस्थित थे। लोगों ने दीपदान किए।

खबरें और भी हैं...