पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मालगाड़ी का गार्ड ट्रैक पर गिरकर घायल, नागपुर रैफर

मालगाड़ी का गार्ड ट्रैक पर गिरकर घायल, नागपुर रैफर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बैतूल/घोड़ाडोंगरी

इटारसी-घोड़ाडोंगरी सेक्शन के बरबटपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का गार्ड केबिन से गिर कर घायल हो गया। गार्ड को सूचना पर रेलवे कर्मचारी ट्रेन से बैतूल आए और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर गार्ड को नागपुर भेज दिया है।

मालगाड़ी गार्ड आमला के अभिषेक पिता मुनेश्वर ड्यूटी पर थे। मालगाड़ी बरबटपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने पर गार्ड ने झंडी नहीं दिखाई। इस पर बरबटपुर स्टेशन मास्टर ने घोड़ाडोंगरी स्टेशन को सूचना दी। मालगाड़ी को घोड़ाडोंगरी में रोक कर गार्ड डिब्बा चेक किया। ड्यूटी गार्ड नहीं थे। इसके बाद गार्ड को रेलवे कर्मचारियों ने खोजा। बरबटपुर के पास गैंगमैन को गार्ड ट्रैक के पास दिखे उन्होंने स्टेशन पर सूचना दी। घायल गार्ड को बरबटपुर से पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस से बैतूल लाया गया। यहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। हालत गंभीर होने पर नागपुर भेज दिया गया।

बैतूल. गार्ड को उपचार के लिए ले जाते।

खबरें और भी हैं...