पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालाजीपुरम में भोपाल के शैडो ग्रुप ने किया रामायण का मंचन

बालाजीपुरम में भोपाल के शैडो ग्रुप ने किया रामायण का मंचन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालाजीपुरम के ब्रह्मोत्सव में दिया कार्यक्रम

भास्कर संवाददाता | बैतूल

श्री रुक्मणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में ब्रह्मोत्सव जारी है। शनिवार की रात में भोपाल के शैडो ग्रुप के एक दर्जन कलाकारों ने राम जन्म से लेकर राम विवाह, राम वनवास, राम-रावण युद्ध और राम के राज्याभिषेक की कथा को बखूबी मंचित किया। विभिन्न रंगों से सरोबार रोशनी और बैक ग्राउंड म्युजिक का अद्‌भुत संयोजन दिखा। शैडो ग्रुप के प्रमुख मनोज नैयर ने बताया उनके इस रामा नाटक की दर्जनों प्रस्तुतियां पूरे देश भर में हो चुकी हैं। विभिन्न संस्थाओं और शासन-प्रशासन से कई तरह के अवार्ड और पुरस्कार मिल चुके हैं। कई जगह निशक्त बच्चों के लिए काम करने वाली संस्थाओं ने उनकी इस प्रस्तुति को विशेष रूप से आयोजित करवाया। कलाकारों का बालाजी सेवा समिति ने सम्मान किया। ब्रह्मोत्सव के दौरान सुबह 8 बजे 12 बजे तक और शाम को 3 से 7 बजे हवन और यज्ञ,अभिषेक का कार्यक्रम हुआ। रविवार को बालाजी मंदिर और यज्ञ शाला में हवन-पूजन का कार्यक्रम चलता रहा। दक्षिण भारत से आए पंडितों के दल ने पूरे विधि-विधान से यज्ञ कराया।

- खबर के साथ 7 व 11 नंबर फोटो है।

रामायण की प्रस्तुति देते भोपाल के शैडो ग्रुप के कलाकार।

खबरें और भी हैं...