कॉलेज में लगेगा मेला छात्रों को मिलेगा रोजगार
बैतूल| शहर के जेएच कॉलेज में कॉलेज की स्वामी विवेकानंद कॅरियर सेल के माध्यम से 16 व 17 जनवरी को रोजगार अवसर मेला लगाया जाएगा। इस मेले में 15 नामी कंपनियां हिस्सा लेगी, जबकि 8 प्रशिक्षक भी आएंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश जैन ने अवसर मेले को लेकर बताया इस मेले में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और उद्यमियों के आने कॉलेज में पढऩे वाले और कॉलेज की पढ़ाई पुरी कर चुके छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे। इसमें विद्यार्थियों को बायोडाटा, मार्कशीट, पासपोर्ट फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। इस मेले में 25 स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां पर छात्रों को रोजगार से जुड़ी जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्री जैन ने मेले का लाभ लेने का आग्रह छात्र-छात्राओं से किया है।
------------