कॉलेज में भजन संध्या पर झूमे श्रद्धालु
आठनेर| आर्ट आफ लिविंग परिवार ने शनिवार रात को नगर के महात्मा गांधी कॉलेज में भजन संख्या का आयोजन किया था। इस मौके पर बैतूल के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर साधकों ने तल्लीन होकर नृत्य किया। छह दिवसीय शिविर का समापन हुआ। शिविर में आधा सैकड़ा लोगों ने स्वस्थ रहने के तरीके सीखे।