गेहूं में तेजी, सोयाबीन नरम
गेहूं में तेजी, सोयाबीन नरम
बैतूल। कृषि उपज मंडी बडोरा में गेहूं के भाव में तेजी जारी है, वहीं सोयाबीन में नरमी का रुख है । शुक्रवार को गेहूं 1491-1811 रुपए प्रति क्विंटल बिका। इससे पहले गेहूं 1600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर टिका हुआ था। दूसरी तरफ सोयाबीन का भाव घटकर 3451 रुपए रहा। इससे पहले सोयाबीन 3700 रुपए क्विंटल बिका था। अन्य जिंसों के भाव इस प्रकार रहे- चना 3600- 3976, मक्का 1301- 1385, तुअर 6400-7301, जवार 1280-1335 रुपए क्विंटल।
गेहूं में मामूली सुधार
इटारसी। कृषि उपज मंडी मेंं शुक्रवार को गेहूं 10 रुपए सुधरकर 1560 रुपए बिका। अन्य जिंसों के भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 1450-1560, चना 2401-4003, तुअर 6872-7851, सरसों 2600-2776, मूंग 3400-7001 मक्का 1251-1775, सोयाबीन 3000-3600, धान 1450-1985 रुपए प्रति क्विंटल ।
पिपरिया। गेहूं 1355-1548, चना 3000-4417, मूंग 2950-6111, तुअर 4000-8260, धान 1411-1749, सोयाबीन 3485-3485 रुपए प्रति क्विंटल।