पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यापकों ने कहा: ड्रेस की अनिवार्यता हो खत्म

अध्यापकों ने कहा: ड्रेस की अनिवार्यता हो खत्म

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यापकों ने कहा: ड्रेस की अनिवार्यता हो खत्म

भास्कर संवाददाता | बैतूल
अध्यापक संविदा संयुक्त मोर्चा संघ ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट में ज्ञापन देकर ड्रेस कोड की अनिवार्यता समाप्त करने की बात रखी। जिलाध्यक्ष मदन डढोरे के नेतृत्व में अध्यापकों ने दिए ज्ञापन में कहा जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की बिना सहमति के संकुल स्तर पर ड्रेस कोड लागू करवा दिया है। प्रत्येक संकुल का अलग-अलग ड्रेस कोड की जगह सभी संकुल में एक जैसा ड्रेस कोड लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड की अनिवार्यता समाप्त होनी चाहिए। अध्यापकों ने पदोन्नति नहीं किए जाने की बात रखी। इस प्रदर्शन में पंजाब गायकवाड़, सोहन राठौर समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...