पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा कर्मियों ने कहा, नियमित करो, आज करो; अभी करो

मनरेगा कर्मियों ने कहा, नियमित करो, आज करो; अभी करो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल. कलेक्टोरेट के सामने 8 फरवरी से धरने पर बैठे मनरेगा संविदा अधिकारी कर्मचारी और ग्राम रोजगार सहायकों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर रैली निकाली। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर नियमितिकरण समेत अन्य मांगों को पूरा करने की बात रखी। मनरेगा संविदा अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम रोजगार सहायक संगठन भोपाल के बैनरतले उनकी कलम बंद हड़ताल जारी है। उन्होंने बताया कि कलम बंद हड़ताल 14 फरवरी तक जारी रहेगी। इसके बाद भी कोई सुनवाई न होने पर 23 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। और 29 फरवरी को दशहरा मैदान भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा। इस रैली में बड़ी संख्या में संविदा कर्मी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...