पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन विभाग के ड्राइवर के घर छापा, साढ़े चार हजार की अवैध सागौन बरामद

वन विभाग के ड्राइवर के घर छापा, साढ़े चार हजार की अवैध सागौन बरामद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन विभाग के एक ड्राइवर के घर छापा मारकर वन अमले ने अवैध सागौन बरामद की। शुक्रवार को वन अमले को सूचना मिली काली चट्टान के पीछे रहने वाले मनीष ठाकरे के घर में अवैध सागौन रखी हुई है। सूचना मिलने पर रेंजर अमित खन्ना, वनरक्षक पीएन बरडे और गजानंद कुड़ापे, सरिता तोमर, कला बाई, योगेश चौधरी, महेश नागले की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मनीष ठाकरे के घर से लगभग साढ़े चार हजार रुपए बाजार मूल्य की अवैध सागौन चरपट बरामद की। ड्राइवर पर प्रकरण बनाया गया है। आरोपी मनीष ठाकरे वर्किंग प्लान ऑफिसर सिंघल का वाहन चलाता है। मनीष ठाकरे के पिता कृष्णा ठाकरे भी वन विभाग में तेंदूपत्ता का वाहन चलाते हैं।

3 माह पहले कॉलेज चौक के पास रहने वाले सीसीएफ कार्यालय के संलग्न अधिकारी के शासकीय आवास से अवैध लकड़ी बरामद की गई थी। दो माह पहले रामपुर भतौड़ी प्रोजेक्ट में कार्यरत वन विभाग के एक चौकीदार के घर से भी लकड़बग्घे की खाल बरामद की गई थी।

खबरें और भी हैं...