पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उद्यानिकी योजनाओं का लाभ मिले: खंडेलवाल

उद्यानिकी योजनाओं का लाभ मिले: खंडेलवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद्यानिकी योजनाओं का लाभ मिले: खंडेलवाल

बैतूल|
विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जिले में उद्यानिकी के विकास की अपार संभावनाएं हैं। उद्यानिकी विभाग से अपेक्षा है कि वे जिले के छोटे-से-छोटे किसान तक उद्यानिकी से संबंधित योजनाओं और उन्नत तकनीकी की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि किसान उद्यानिकी से जुड़ सके। शुक्रवार को किसान प्रशिक्षण केंद्र बैतूल बाजार में आयोजित 2 दिनी उद्यानिकी सेमीनार एवं प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा इस बात पर भी पैनी निगरानी रखी जाए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार न हो। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंगलसिंह धुर्वे, अपर कलेक्टर पवन जैन, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सरोज शुक्ला, नप अध्यक्ष बैतूलबाजार सुधाकर पवार, आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...