2 लाख के बिजली तार चोरी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
2 लाख के बिजली तार चोरी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
शाहपुर| बीजादेही थाना क्षेत्र में चार माह पूर्व बिजली लाइन के तार चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया भौंरा से बीजादेही के बीच में बिछ रही 11 केवी की लाइन के तारकोठा गांव में रखा था। यह एक ड्रम तार चोरी चला गया था।
चार दिन पूर्व इस मामले में फरियादी हितेष पालीवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसआई ब्रम्हदेव मिश्रा ने बताया शिकायत के बाद पुलिस दल ने कुप्पा निवासी सुरेंद्र व गोरेलाल, चिखली निवासी पप्पू यादव तथा बैतूल निवासी अशोक वराठे और नवनीत गुर्जर को गिरफ्तार किया।
दो लाख रुपए कीमत का तार हमलापुर निवासी नवनीत के यहां से जब्त किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों को पकड़ने में प्रधान आरक्षक मौजीलाल पाल, महेश धुर्वे, मामराज व आरक्षक शिवकुमार की भूमिका सराहनीय रही।