महाशिवरात्रि पर भोपाली में 6 मार्च को लगेगा मेला
भास्कर संवाददाता| घोड़ाडोंगरी
प्रसिद्ध भोपाली मेला इस बार 6 मार्च से लगेगा। महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया। भोपाली मेले के सफल आयोजन के लिए जनपद सदस्यों से राय ली। साथ ही मेला स्थल पर लगने वाली दुकानें के शुल्क की दर, साइकिल स्टैंड की दर, एवं मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जल्द ही इसके लिए विज्ञापन जारी कर ठेका लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मंदिर परिसर बैतूल जनपद पंचायत के अंतर्गत आता है इसलिए मंदिर की व्यवस्था बैतूल जनपद पंचायत द्वारा की जाएगी। बैठक में सिहोर जिले में प्रधानमंत्री के किसान महासम्मेलन में किसानों को ले जाने की विषय पर चर्चा की गई। बैठक पर जनपद अध्यक्ष सुशीला चरण धुर्वे, उपाध्यक्ष मिश्रीलाल परते, जनपद सीईओ पीएस नरवरिया, लेखापाल हेमंत वर्मा, जनपद सदस्य रंजीता समीर पाठक, परियोजना अधिकारी शशिप्रभा एक्का, पंचायत निरीक्षक पीसी त्रिपाठी ,दिनेश डिगरसे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।