पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात में बिछाए जा रहे केबल निजी जमीन तक खोद रहे

रात में बिछाए जा रहे केबल निजी जमीन तक खोद रहे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाके में इन दिनों निजी कंपनियों द्वारा केबल नेटवर्क फैलाया जा रहा है। इसके लिए सारे नियम-कायदों को ताक पर रखकर कहीं रेलवे, वायुसेना और कहीं राजस्व विभाग तो कहीं नजूल की जमीन व सड़कों को खोदा जा रहा है। बड़ी बात ये है इस काम को आगे बढ़ाने कंपनी के लिए लोगों द्वारा निजी जमीन तक खोद डाली है। जरूरत पड़ने पर पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने से भी परहेज नहीं किया जा रहा।

कंपनी द्वारा कराए जा रहे इस कार्य से जुड़े लोगों की जानकारी खुद पुलिस और अन्य महकमों के पास भी नहीं है। ये किस कंपनी के लोग हैं जो बिना अपनी सूचना दर्ज कराए, इस तरह की खुदाई का कार्य कर रहे हैं। लोगों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस और स्थानीय प्रशासन को देना शुरू किया है।

नगर में करीब आधा दर्जन अलग-अलग कंपनियों द्वारा अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम किया जा रहा है। कहीं यह कार्य फोरलेन से पंखा होते हुए बोड़खी और आमला तक तो कहीं बैतूल व्हाया मलकापुर, हसलपुर होते हुए बोड़खी और आमला होते हुए आगे काम किया जा रहा है। कुछ जगह नगर के भीतर भी काम किया जा रहा है। जमीन खोदकर कंपनी के कर्मचारी पहले पाइप फिर केबल बिछा रहे हैं।



............

रात के समय काम कर रहे हैं अनजान लोग
इस काम में जुटे लोग अनजान है। फिलहाल यह काम हसलपुर और बोड़खी इलाके में किया जा रहा है। इनके द्वारा अधिकांश काम रात के अंधेरे में किया जा रहा है। हसलपुर कोटवार आनंदराव के अनुसार संबंधित लोग अंधेरे में इस क्षेत्र के लोगों की निजी जमीन खोदकर उसमें पाइप और केबल बिछाने का काम कर रहे है। क्षेत्र के निवासी विजय गोहे ने बताया उनका खेत आमला-पंखा सड़क से लगा हुआ है, यहां उनसे पूछे बिना ही संबंधित लोगों ने बीच खेत में खुदाई का काम शुरू कर दिया। संजय बेले ने बताया उनके द्वारा पिछले दो साल से घर के पास खाद इकट्ठा करके रखी थी, संबंधित लोगों ने यह खाद रात में खुदाई करते वक्त पूरी तरह जमींदोज कर दी है। राहुल ने बताया उनकी जानकारी के बिना ही उनके खेत में खुदाई कर पाइप बिछा दिया और इस दौरान हरा-भरा पेड़ भी काट दिया है। सतीश कुमार ने बताया उनकी जमीन में भी अज्ञात लोगों ने रात के समय खुदाई कर पाइप बिछा दिया है।

आमला। कंपनी द्वारा केबलीकरण के लिए बिना अनुमति खोदी निजी भूमि।

सड़क कर रहे खोखली
कंपनी के लोगों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका सहित अन्य विभागों की सड़कों और रेलवे लाइन के नीचे से पाइप आर-पार किया जा रहा है। इसके लिए उनके पास इन संबंधित विभागों की अनुमति है भी या नहीं, इस बात का भी मौजूदा स्थिति में कोई अता-पता नहीं है, लेकिन बड़ी बात ये है सभी विभाग मूकदर्शक बने हुए है। जबकि सड़कों के नीचे खुदाई होने से सड़कों का बेस कमजोर हो रहा है, जो निकट भविष्य में इन सड़कों की खराब हालत की वजह बन जाएगा।

जांच करवाई जा रही है
लोगों से शिकायत मिलने पर जांच करवाई जा रही है। संबंधित कंपनी के कर्मचारी ने कथित निजी कंपनी का केबलिंग वर्क बताया है। कर्मचारियों के पूछने पर अनुमति नहीं दिखाई गई। अनुमति संबंधी दस्तावेज तलब किए है। जितेंद्रसिंह गुर्जर, चौकी प्रभारी, बोड़खी

खबरें और भी हैं...