पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 150 गर्भवती महिलाओं का उपचार, दवाएं भी दी

150 गर्भवती महिलाओं का उपचार, दवाएं भी दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
150 गर्भवती महिलाओं का उपचार, दवाएं भी दी

भास्कर संवाददाता | सारनी
पाटाखेड़ा क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए मुफ्त शिविर लगाया गया। इस मौके पर बैतूल और नागपुर से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का उपचार किया। शिविर में 150 महिलाओं की जांच की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी कई महिलाएं यहां पहुंचीं।

जागरूक महिला एकता संगठन और रेड क्रास सोसायटी के तत्वावधान में शहर के आरोग्य अस्पताल पाटाखेड़ा में शिविर लगाया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए बैतूल से आई डॉ. दिप्ती राठी ने मरीजों का उपचार किया। कैंप में डॉ. वीएन झरबड़े, डॉ. शैलेंद्र साहू, डॉ. नीरज मालवीया ने भी मरीजों की जांच की। बांझपन रोग के लिए नागपुर से आए डॉ. रघुवंशी ने जांच की। शिविर में 150 महिलाओं की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। परियोजना अधिकारी केएन शर्मा ने भी विभिन्न जानकारियां दीं। आने वाले दिनों में दोबारा कैंप कर जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...