पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राचार्य का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

प्राचार्य का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल | जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने बुधवार को सोनाघाटी, जामठी हाईस्कूल का निरीक्षण किया। प्राचार्य के अनुपस्थित मिलने और कार्य पूर्ण न होने पर डीईओ ने प्राचार्य का एक दिन का वेतन काटे जाने और शिक्षकों को कार्य में लापरवाही पर एक वेतन वृद्वि रोके जाने का नोटिस जारी किया है। डीईओ जयश्री पिल्लई और टीम ने प्राचार्य आरके मालवीय, शिक्षिका एस इवने, गोपाल मानकर, गीता जसदेव को डेली डायरी मेंटेन नहीं करने पर एक वेतनवृद्धि रोके जाने का नोटिस जारी किया। जामठी स्कूल के प्राचार्य अशोक पाटिल के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने एक दिन का वेतन काटे जाने, सुधा सिंह, अमित पवार, उर्मिला पटेल, सतीश झोड़, विजय लिल्लौरे के पांच साल के पेपर छात्रों की कापी में हल नहीं कराएने पर कारण बताओ नोटिस दिया। डीईओ ने स्कूल प्राचार्यों को अनिवार्य रूप से पांच साल के पेपर हल कराने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...