डीआरएम ने किया निरीक्षण
घोड़ाडोंगरी| मध्य रेल नागपुर मंडल के डीआरएम ओपी सिंह ने बुधवार को घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। श्री सिंह पातालकोट एक्सप्रेस से घोड़ाडोंगरी पहुंचे। उन्होंने करीब 1 घंटे तक स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन की सफाई व्यवस्था, बुकिंग कार्यालय, पार्सल घर, प्लेटफार्म का निरीक्षण कर पैसेंजर से बैतूल की ओर रवाना हो गए।