रासेयो नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
रासेयो नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
बैतूल| जेएच कॉलेज का सात दिनी जिला स्तरीय रासेयो नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर आदिवासी बालक छात्रावास एवं पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग छात्रावास हमलापुर परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कपूर, नपाध्यक्ष अलकेश आर्य, भारत भारती सचिव मोहन नागर, प्राचार्य डॉ. मेजर सतीश जैन के आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। इस अवसर जितेंद्र कपूर ने कहा बौद्धिक मानसिक विकास ऐसे ही शिविरों से हो सकता है, हमें गुरू कुल शिक्षा पद्धति को पुन: लाना होगा। अलकेश आर्य ने कहा प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान और बेटी बचाओ अभियान को शिविर के माध्यम से हमें सफल बनाना है।
मोहन नागर ने कहा कि नेतृत्व का विकास सुविधा से नहीं होता। इसमें संघर्ष करता पड़ता है, परिश्रम और संघर्षपूर्ण जीवन ही हमेशा याद रहता है। डॉ जैन ने कहा कि जीवन में समय प्रबंधन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, इसे सीख कर व्यक्ति महान बन सकता है। इस अवसर पर डॉ प्रमोद मिश्रा, डॉ खेमराज मगरदे, प्राचार्य बाबू राव पवार ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान जिला संगठक डॉ सुखदेव डोंगरे ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन डॉ जीपी साहू व संतोष पवार ने किया।