अध्यापक आज रखेंगे उपवास
आमला| सीएम द्वारा छठवें वेतन आयोग की घोषणा करने के बाद भी शासन स्तर पर कोई पत्र जारी नहीं होने से अध्यापकों में नाराजगी है। आजाद अध्यापक संघ के पदाधिकारी अपनी नाराजगी उपवास रखकर जताएंगे। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवानंद धुर्वे ने बताया रविवार को बैतूल के कर्मचारी भवन में सुबह 11 बजे सभी अध्यापक इकट्ठा होंगे। यहां इस विषय पर चर्चा की जाएगी।